{"_id":"5999fb854f1c1be8798b45a5","slug":"181503263621-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैराकी में संपन्न और पार्थवी ने मारी बाजी
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
मेरठ। रविवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में संपन्न सिंह और बालिका वर्ग में पार्थवी सिंह बेस्ट तैराक चुने गए। 9 साल की प्रियानी सिंह ने भी गजब का खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
सुबह प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसओ आले हैदर ने किया। इसके बाद प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्ग 9 से 10, 11 से 12, 13 से 14 और 15 से 17 साल में शामिल हुए बालक व बालिका तैराकों ने अपने-अपने इवेंट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया। फाइनल शाम को कराया गया। इसमें 100 व 50 मीटर फ्री स्टाइल में संपन्न सिंह ने और पार्थवी सिंह ने भी 100 व 50 मीटर फ्री स्टाइल में जीत हासिल की। इसके अलावा पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों में देव सैनी, रिया वर्मा, अरिजीत सिंह, यशवर्धन, कृष्णा वार्ष्णेय, मनन दहिया, प्रियानी सिंह, नक्षत्र, अमिया त्यागी रहे। प्रतियोगिता में पहली बार वेटरन तैराकों को भी शामिल किया गया। इसमें डॉ. विजय कुमार मोगिया, रजनीश त्यागी, ओमवीर सिंह ने जीत हासिल की। सभी विजयी खिलाड़ियों को जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने पुरस्कृत किया। जिला तैराकी संघ के सचिव अशोक सिंह ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर तैराकी कोच चंचल भट्टाचार्य, भूपेंद्र सिंह यादव, जेपी सिंह, केपी सिंह और राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे।