{"_id":"5967b3834f1c1b1c438b475b","slug":"181499968387-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरएस ने किया कैंट स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरएस ने किया कैंट स्टेशन का निरीक्षण
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर मिलीं खामियां तो कर्मचारियों को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा।
कमिश्नर ऑफ रेलवे सुरक्षा (सीआरएस) ने बृहस्पतिवार को रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने रेलवे कर्मचारियों को जमकर फटकारा। कर्मचारी सीआरएस के एक भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
नार्दन रेलवे के सीआरएस एसके पाठक मेरठ सिटी स्टेशन से दौराला तक तैयार नए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए करीब डेढ़ बजे कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने कासमपुर फाटक से निरीक्षण शुरू किया। उनके साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। सीआरएस ने कैंट स्टेशन पर ही करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। उसके बाद कैंट स्टेशन पर टेक्निकल विभाग में स्विच रूम, मेंटीनेंस रूम, बैट्री रूम, आईपीएस रूम, पैनल रूम व रिले रूम का निरीक्षण किया। वहां पर तैनात स्टेशन मास्टर व अन्य अधिकारियों से सभी टेक्निकल कंपोनेंटस के बारे में पूछा। सीआरएस के अधिकतर सवालों का कर्मचारी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने सभी को हड़काया। सीआरएस नए ट्रैक की तैयारियों से संतुष्ट नहीं दिखे।
प्रमुख बातें==
कमिश्नर ऑफ रेलवे सुरक्षा (सीआरएस) ने रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण