फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 people leading the frenzy marked

18 लोग उन्माद करने में आगे, पुलिस ने चिन्हित किए और नोटिस भी भेजें

Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
18 people leading the frenzy marked
उन्माद फैलाने में आगे रहने वाले 18 लोग चिह्नित
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस ने जिले में 18 ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो उन्माद फैलाने, बवाल, विरोध प्रदर्शन में आगे रहते हैं। किसान आंदोलन, सीएए और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हुए बवाल में भी यह लोग सबसे आगे रहे। पुलिस में सभी को नोटिस भेजे हैं।
पुलिस के अनुसार, जिले में कोई भी बड़ी वारदात हो या किसी मामले को लेकर हंगामा, धरना प्रदर्शन हो। यह लोग वहां मौजूद नजर आते हैं। इनका किसी राजनीतिक पार्टी या फिर किसी सामाजिक संगठन से कोई सरोकार नहीं है। इनका मकसद मौके पर जाकर सिर्फ हंगामा और प्रदर्शन करना है। किसान आंदोलन के दौरान जाम लगाने वाले लोगों की वीडियोग्राफी कराई गई। इसमें में उक्त लोग सबसे आगे नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में हिंसा और सीएए के विरोध में हिंसा करने वालों की भी वीडियोग्राफी कराई थी। सभी वीडियो में यह लोग उन्माद फैलाने में आगे रहे। सभी 18 लोगों से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब मांगा गया है। पुलिस ने सभी के नाम गोपनीय रखे हैं। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि पूरी जांच के बाद उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के विरोध में भी रहते हैं आगे
पुलिस ने दावा किया है कि जिले में किसी भी बड़ी वारदात के बाद उक्त लोग सक्रिय हो जाते हैं। वारदात का विरोध करने जब भी कोई व्यापारी संगठन या राजनीतिक पार्टी के नेता सामने आते हैं तो वहां इनकी मौजूदगी होती है। यह तथ्य बड़े मामलों की वीडियो रिकॉडिंग देखने के बाद सामने आया है।

कुछ लोग उन्माद फैलाने की साजिश में हैं। किसान आंदोलन में भी उन्होंने योजना बनाई थी। पुलिस ने कई लोगों को चिन्हित किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। -अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed