फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 people including two students found Corona positive

दो छात्रों समेत 18 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
18 people including two students found Corona positive
दो छात्रों समेत 18 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

दौराला/सरधना/मवाना। देहात क्षेत्र में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को तीन ब्लॉकों में कुल 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। दौराला क्षेत्र में दो छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद कॉलेज के अन्य छात्र दहशत में हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच और टीकाकरण अभियान को तेज किया है। वहीं सभी संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सीएचसी दौराला पर बुधवार को जांच के दौरान नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बुधवार को सीएचसी, मटौर पावर ग्रिड व सरसवा गांव में शिविर लगाकर 380 लोगों की जांच की गई। हाइवे स्थित आईएचएम के दो छात्र पॉजिटिव मिले। इसकेे अलावा पल्लवपुरम के सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी डा. प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीएचसी पर 200 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में 295 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मोहल्ला अहाता इसाईयान में एक महिला समेत चार लोग संक्रमित मिले। सकौती गांव निवासी एक युवक भी पॉजिटिव मिला। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और हाथों को समय समय पर सैनिटाइज करते रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मवाना में पॉजिटिव मिले नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक के परिवार की महिलाओं सहित क्षेत्र में चार लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि दो दिन पहले नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनके परिवार के सभी सदस्यों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें परिवार को दो महिलाएं भी संक्रमित मिलीं। इसके अलावा नंगला हरेरु और अस्सा गांव का एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। बुधवार को 196 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed