फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   18 more corona infected, including senior officer

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 18 और मिले संक्रमित

Tue, 21 Jul 2020 04:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
18 more corona infected, including senior officer
हल्दौर थाने में फोलोअर कोरोना पॉजिटिव आने पर रस्सी बांधकर थाने को किया सील। - फोटो : BIJNOR
वरिष्ठ अधिकारी सहित 18 और निकले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित 18 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। सोमवार को पॉजिटिव आए मरीजों में अफजलगढ़ क्षेत्र के आठ, बिजनौर के सात और एक हल्दौर थाने के एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिला प्रशासन इस पर काबू पाने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद संक्रमण का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जनपद में सबसे पहला कोरोना संक्रमित केस 13 अप्रैल को स्योहारा क्षेत्र के गांव मेवा नवादा में मिला था। वह दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन मरकज के जलसे में शामिल होकर सात अप्रैल को अपने गांव लौटा था। इसके बाद से लेकर अब तक जिले में कुल 540 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से छह लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है, जबकि बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर 384 लोगों ने कोरोना को पराजित किया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 150 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 18 जुलाई को जिले से भेजे गए कुल 547 में से करीब 226 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें से 14 पॉजिटिव और दो सौ नौ नेगेटिव आए, शेष सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है। सोमवार को पॉजिटिव मिले नए मरीजों में बिजनौर के बी-2 ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय जिले की एक वरिष्ठ अधिकारी, मोहल्ला नई बस्ती बी-14 का रहने वाला 73 साल का वृद्ध, घंटाघर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, मोहल्ला जाटान का रहने वाला 21 साल का युवक, हल्दौर थाने का 51 वर्षीय पुलिसकर्मी, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव भगौता निवासी 37 साल, रेहड़ निवासी 25 वर्षीय, गांव जिक्रीवाला निवासी 21 साल, गांव पुक्खेवाला और गांव फतेहपुर के तीस-तीस साल के दो युवक, ग्राम विजय नगर निवासी 24 साल का युवक, ग्राम उमरपुर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, गांव दहलावाला का 42 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा सोमवार रात आई जांच रिपोर्ट में बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी निवासी 54 वर्षीय अधेड़, बिजनौर के ही एक अन्य मोहल्ले का 35 वर्षीय युवक, नूरपुर के गांव खासपुरा निवासी 25 वर्षीय युवक और 55 वर्षीय महिला के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई है। इन मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर उनकी सैंपलिंग कराई जाएगी। इससे पूर्व उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।

अफजलगढ़ से कोरोना पोजिटिव को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम।

अफजलगढ़ से कोरोना पोजिटिव को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed