फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसान की सात बीघा गेहूं की फसल जलाई

किसान की सात बीघा गेहूं की फसल जलाई

Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
किसान की सात बीघा गेहूं की फसल जलाई
किसान की सात बीघा गेहूं की फसल जलाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। नंगली आजड़ गांव में बुधवार रात एक किसान के खेत में कटी गेहूं की फसल को एकत्र कर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इसकी लपटे उठती देख खेत में पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खेत में 13 अलग-अलग स्थानों पर फसल एकत्र कर आग लगाई है। वहीं, ग्रामीणों में तांत्रिक क्रिया किए जाने की भी चर्चा रही।

गांव निवासी अरुण ने अपने खेत में सात बीघा गेहूं की फसल बो रखी थी। उसके अनुसार बुधवार को खेत में खड़ी फसल की कटाई की गई थी। बताया कि बुधवार रात अज्ञात लोगों ने उनके खेत में पड़ी गेहूं की पुलियों को 13 स्थानों पर एकत्र कर आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने खेत के चारों कोनों पर 13 पूलियां सुरक्षित रखीं। बृहस्पतिवार सुबह खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों ने उसे फसल में आग लगने की जानकारी दी। किसी तरह मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग बुझाई मगर तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि जिस प्रकार से खेत में 13 स्थानों पर एकत्र कर फसल को जलाया है और खेत के चारों कोनों पर मात्र 13 पूलियों को सुरक्षित रखा है उससे तांत्रिक क्रिया होने का शक है। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग ककी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed