फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कम नंबर आने पर दोस्त को दोष दिया तो यह क्या है

कम नंबर आने पर दोस्त को दोष दिया तो यह क्या है

Sat, 30 Mar 2019 01:51 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
कम नंबर आने पर दोस्त को दोष दिया तो यह क्या है
सीबीएसई दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को खत्म हो गईं। अंतिम दिन सोशल स्टडीज का पेपर आया। पेपर एनसीईआरटी से और सिलेबस से था। पेपर काफी रोचक और आसान आया। एक तो पेपर खत्म होने की खुशी और अच्छा पेपर होने के कारण छात्र बेहद उल्लासित नजर आए। कुछ स्कूलों में तो बच्चों ने डांस कर इस दिन को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

12वीं में कला वर्ग के छात्रों का साइकलोजी का पेपर हुआ। बारहवीं में मुख्य विषयों की परीक्षाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। कॉमर्स, विज्ञान व गणित के छात्रों की सभी विषयों के पेपर हो चुके हैं। ह्यमेनिटीज वर्ग के छात्रों का आज साइकलोजी का पेपर हुआ। सभी स्ट्रीम में मुख्य विषयों के पेपर अब खत्म हैं। केवल वैकल्पिक विषयों के कुछ पेपर शेष हैं। 4 अप्रैल को सभी परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। 30 को फिजिकल एजुकेशन, 1 को होमसाइंस, 2 को कंप्यूटर साइंस, 4 अप्रैल को पेपर खत्म होंगे।
विज्ञापन

साइकलोजी में पूछा कैसे बढ़ाएं सुनने की क्षमता
केएल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका सिमरन ने बताया कि साइकलोजी का पेपर औसत था। एनसीईआरटी से सिलेबस कवर करके पेपर आया। पास्ट मॉडल ऑफ इंटेलीजेंस का प्रश्न आया। वैल्यू बेस्ड प्रश्न भी आए। एटीट्यूट के चैप्टर से भी प्रश्न आया। शोर कैसे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है। सुनने की क्षमता को कैसे बढ़ा सकते हैं। शोर कैसे मानव की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है, भोजन की बर्बादी न हो इसके लिए छात्रों को जागरूक करने के लिए क्या करेंगे। अगर किसी छात्र के परीक्षा में नंबर कम आते हैं तो वह इसका दोष अपनी दोस्त को देता है, यह क्या है, जैसे सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर प्रश्न में पूछा उदाहरण सहित व्याख्या
पेपर देकर निकले छात्रों ने बताया कि साइकलोजी में हर प्रश्न में उदाहरण सहित व्याख्या पूछी। कोपिंग स्ट्रेटजी का प्रश्न आया। दो से तीन अंक के प्रश्न भी कठिन थे। कोपरेटिव डिस्टाशन, थेरेपी को भी उदाहरण सहित पूछा। पॉस्ट मॉडल थ्योरी को भी उदाहरण सहित लिखे। एक नंबर के खाली स्थान व सत्य-असत्य के प्रश्न भी कंफ्यूजिंग थे 70 अंक का पेपर था। 30 अंक प्रैक्टिकल के होते हैं।

इतिहास में पूछे प्रेमचंद के उपन्यास के पात्रों के नाम
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में मीरा मांगलिक ने बताया सामाजिक विज्ञान का पेपर था औसत आया। मुद्रा का अर्थ, रिजर्व बैंक की आवश्यकता क्यों है, मिट्टी के वितरण जैसे प्रश्न थे। विकल्प अधिक आए। तीन अंकों वाले प्रश्नों में विदेशी निवेश, सूचना का अधिकार, बैँकों और सहकारी समितियों को ऋण वितरण, बहुद्देशीय परियोजनाओं की आलोचना जैसे प्रश्न आए। इतिहास के खंड में प्रेमचंद के उपन्यासों के पात्र के नाम पूछे गए। गोदान व रंगभूमि के पात्रों के नाम पूछे। मानचित्र में भी च्वाइस आई। मानचित्र में तारापुर न्यूक्लियर पावर प्लांट, कांधला पोर्ट, दुर्गापुर आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री, सॉफ्टवेयर टेकभनोलॅाजी पार्क, नील की खेती करने वाले किसानों के पक्ष में सत्याग्रह (चंपारण आंदोलन) कहां हुआ उस जगह का नाम बताए। क ांग्रेस अधिवेशन देश में कहां हुए किसी एक स्थान को मानचित्र में दिखाएं। केएल इंटरनेशनल स्कूल में सोशल स्टडीज की शिक्षिका छवि सिंघल ने बताया कि पेपर सिलेबस से था।


पेपर खत्म अब स्ट्रीम की टेंशन
सीबीएसई बोर्ड में दसवीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, अब छात्रों को स्ट्रीम की टेंशन है। अधिकांश स्कूलों में 11वीं की कक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह से प्रारंभ हो रही हैं। वहीं स्कूलों ने प्रोविजनल प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब छात्रों को 11वीं कक्षा में स्ट्रीम चुनना है। जिससे वे आगे की पढ़ाई कर सकें। यही स्ट्रीम छात्रों के लिए अच्छे करियर का आधार बनेगी। किस क्षेत्र में छात्रों को अपना करियर बनाना है यह स्ट्रीम ही तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed