{"_id":"5c69cd78bdec2253a33c5c5b","slug":"171550437752-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, 07 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और कार की भिड़ंत में दो की मौत, 07 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड पर लालपुर गांव के सामने रविवार रात हुआ हादसा
पुलिस ने घायलों को एल ब्लॉक पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/मेरठ। बुलंदशहर निर्माणाधीन हाईवे पर रविवार रात खरखौदा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार ट्रक के नीचे घुस गई। कार चला रहे सराफ अंकुर वर्मा (38) पुत्र महेश निवासी हापुड़ और प्रवेश विहार मेडिकल मेरठ निवासी चार साल के सानू पुत्र प्रशांत की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रवेश विहार निवासी प्रशांत का परिवार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में दोस्त अंकुर वर्मा के यहां एक कार्यक्रम में गया था। रविवार रात हापुड़ निवासी अंकुर वर्मा प्रशांत के परिवार को ऑल्टो कार से मेरठ छोड़ने आ रहे थे। ऑल्टो कार खरखौदा थाना क्षेत्र में लालपुर गांव के पास पहुंची तभी मेरठ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑल्टो कार में टक्कर मार दी। ऑल्टो कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार ट्रक के नीचे घुस गई। कार में फंसे घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। यूपी 100 पुलिस की गाड़ी और निजी वाहनों से घायलों को एल ब्लॉक पर कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुर वर्मा और सानु को मृत घोषित कर दिया। वहीं साल्वी (05) पुत्री प्रशांत, लीबा (40) पत्नी प्रशांत, टीना (11) पुत्री प्रशांत, काकुल (08) पुत्री प्रशांत, बबली (19) सतीश शर्मा, विशाल निवासी हापुड़ और एक अन्य बच्चे का उपचार चल रहा था। दो घायलों की हालत गंभीर बनी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को हाईवे से हटवाया। ट्रक को भी कब्जे में ले लिया था। वहीं परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
फिर जानलेवा बना निर्माणाधीन हाईवे
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे फोर लेन बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते हाईवे को ऊंचा बनाया गया है। सड़क के दोनों तरफ भी खाई हैं। ऐसे में रात में पथप्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले एक साल में हाईवे पर बीस से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लालपुर गांव के पास नवंबर 2018 भी ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हुई थी।
इकलौता था सानु
प्रशांत का चार साल का बेटा सानु इकलौता था। हादसे में बच्चे की मां और तीन बहनें भी घायल हैं। रात में परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।