{"_id":"5b85b0d442c792462f5ea9eb","slug":"171535488212-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिक्षा माफिया कर रहे शिक्षकों का शोषण
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने शिक्षा के बाजारीकरण से शिक्षा माफिया के शिक्षा पर निरंतर कब्जे पर चिंता प्रकट करते की। कहा कि शासन की नीतियों के कारण शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर संकट व्याप्त होता जा रहा है। शिक्षा माफिया शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का शोषण करते हैं। अगर शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया जाएगा। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण पाल आत्रेय, राजवीर राठी, विजेंद्र ध्यानी, श्रीचंद शर्मा, सुभाष कौशिक, देवेंद्र पंवार, डॉ. जय भगवान यादव, ब्रजपाल त्यागी, विकास चौधरी, मुकेश त्यागी, अनुराग शर्मा, अश्वनी त्यागी आदि रहे।