फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कांवड़ ऐप

कांवड़ ऐप

Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ ऐप
शिव कांवड़ मेरठ एप पर मिलेगा कांवड़ यात्रा का पूरा विवरण
विज्ञापन


मेरठ। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने पहल करते हुए जियो मैप टेकभनोलॉजी पर आधारित ऐप तैयार कराया है। जिसको जिला प्रशासन एवं पब्लिक द्वारा एंड्रायड बेस्ड गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसका नाम शिव कांवड मेरठ रखा गया है।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि इस एप के माध्यम से कावंड यात्रा सरल होगी। मेरठ में कांवड यात्रा चार प्रमुख मार्गों से होकर गुजरती है। एप में कांवड यात्रा के रास्तों में पड़ने वाले सभी शिविर, निजी एवं सरकारी अस्पताल, एंबुलेंस, पुलिस स्टेशन, पुलिस चौकी एवं सभी महत्वपूर्ण मार्गों को जियो टैग किया गया है। जिसमें आने वाले सभी कांवड़ यात्रियों को लाइव ट्रैफिक के साथ लोकेट किया जा सकता है। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाले शिविरों, अस्पतालों, पुलिस चौकियों व शिविर संचालकों का मोबाइल नंबर भी ज्ञात किया जा सकता है। इस ऐप में शिविरों को टैंट, अस्पतालों और एंबुलेंस प्लस के चिन्ह, पुलिस को वाहन और मंदिरों को झंडे के रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन

अनिल ढींगरा ने बताया कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो जिला प्रशासन द्वारा तत्काल ही यह भी पता किया जा सकता है कि घटना स्थल के आसपास कौन सा थाना स्थित है, आगामी शिविर कितनी दूरी पर है और यथा संभव रेस्क्यू आपरेशन में कितना टाइम एवं सुविधा पहुंचायी जा सकती है। यही नहीं इस इस एप के द्वारा शिव भक्तों की भीड़ को भी ज्ञात किया जा सकता है। यदि भीड़ ज्यादा है तो लाल रंग और कम है तो हरा एवं पीला रंग रूट पर डॉट द्वारा दिखाई देगा। जिसको देखते हुए आवश्यकतानुसार रूट डाईवर्जन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed