फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की शपथ

शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की शपथ

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहर को पॉलिथीन मुक्त करने की शपथ
मेरठ। शहर पॉलिथीन मुक्त होगा। हम सभी पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे। दूसरों को भी पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसको लेकर प्रतिदिन शहर के जिम्मेदार लोग और आम जनता शपथ ले रही है। बुधवार को सूरजकुंड पार्क में पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया के नेतृत्व में लोगों ने शपथ ली।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने पालीथिन के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। शहर की जनता पालीथिन से मुक्ति चाहती है। इस कड़ी में शहर के नागरिक ही नहीं बल्कि व्यापारी भी आगे आ रहे हैं। बुधवार को पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शपथ लेते हुए कहा कि पॉलिथीन ने शहर को नरक बना दिया है। शहर और पर्यावरण की स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जो अधिकारी पॉलिथीन मुक्त कराने में लापरवाही दिखाएंगे, ऐसे अधिकारियोें के खिलाफ शासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि अब शहर में बिकने वाली पॉलिथीन का बहिष्कार करेंगे। शहर की आम जनता से आह्वान करेंगे कि वह भी पॉलिथीन का बहिष्कार करें। साथ ही पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े, जूट व कागज के थैलों का प्रयोग करें। पूर्व पार्षद हरीश कुमार ने कहा कि शहर के नालों की खराब स्थिति के लिए पॉलिथीन सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। अगर पॉलिथीन का इस्तेमाल होना बंद हो जाएगा तो शहर स्वयं ही स्वच्छ दिखाई देगा। पॉलिथीन जमीन में दबने के बाद भी काफी वर्षों तक गलती नहीं है। इनके अलावा पार्षद अंशुल गुप्ता, पूर्व पार्षद तहसीन अंसारी, राजकुमार मुन्ना, गौरव नामदेव, मनोज वर्मा, नीरा मिश्रा, राजीव रस्तौगी आदि ने शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान की खास बातें:
- पूर्व महापौर सहित काफी लोगों ने ली पॉलिथीन
- जनता को भी जागरूक करने का लिया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed