फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शंकर आश्रम में व्यक्तिव विकास शिविर का आयोजन

शंकर आश्रम में व्यक्तिव विकास शिविर का आयोजन

Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शंकर आश्रम में व्यक्तिव  विकास शिविर का आयोजन
शंकर आश्रम में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय सिख संगत महानगर द्वारा शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के अभ्यास वर्ग व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन शंकर आश्रम में किया गया। कार्यक्रम में गुरचरण सिंह गिल, दर्शन लाल अरोड़ा, सूर्य प्रकाश टॉक, विनोद भारती, जसबीर सिंह माही व सरदार भूपेंद्र सिंह मंचासीन रहे। शुरूआत कुलजीत कौर द्वारा शबद कीर्तन से की गई। कार्यक्रम में मुख्य विषय नेतृत्व कैसा हो पर विशेष चर्चा की गई। दर्शनलाल ने संबोधन में कहा कि हमें गुरुनानक देव के मार्ग-कर्म को धर्म मानकर चलना चाहिए। महानगर संचालक विनोद भारती ने कहा कि ऐसा नेतृत्व होना चाहिए। जिसके लक्ष्य एवं उद्देश्य दूसरों के लिए होना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण गिल ने गुरुनानक देव के सांझी वार्ता के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं सूर्यप्रकाश टॉक ने अहंकार से दूर रहने की बात कही। कार्यक्रम में अतिथियों को सरोपा भेंट किया गया। वहीं अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। मंच संचालन जगमोहन अहूजा व सरदार दलजीत सिंह, ललित नागदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनमोहन सिंह, कुलजीत कौर, रेखा वाधवा, जसमीत कौर, सतनाम सिंह नामी, बलबीर सिंह, अनिल धूपड़, राकेश रिक्की, सुनील चड्ढा, पंकज कतीरा, सुशील बस्सी, रमा, अलका, अश्वनी कुमार, भूपेंद्र सिंह व तिलकराज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed