{"_id":"5a36d3404f1c1baf678c2304","slug":"171513542464-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"747 मेगा कैंपों के जरिये दिए गए 28 हजार से ज्यादा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
747 मेगा कैंपों के जरिये दिए गए 28 हजार से ज्यादा कनेक्शन
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
747 मेगा कैंपों में दिए 28 हजार कनेक्शन
मर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत रविवार को पीवीवीएनएल द्वारा लगाए गए मेगा कैंपोें में कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कंपनी के अंतर्गत आने वाले 14 जनपदों में लगाए गए कुल 747 मेगा कैंपों के जरिये 28 हजार 257 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर 2018 तक करीब 19 लाख लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराना है।
पीवीवीएनएल एमडी पवन कुमार ने रविवार को सभी जनपदों में मेगा कैंप लगाकर बीपीएल व एपीएल उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने के आदेश दिए थे। एमडी ने बताया कि रविवार को पूरे पश्चिमांचल में 747 मेगा कैंप लगाए गए। सबसे ज्यादा 230 कैंप मुरादाबाद जोन में लगाए गए। प्रति मेगा कैंप 38 कनेक्शन का औसत रहा। हापुड़ जनपद के गांव बजहेड़ा खुर्द में लगे मेगा कैंप में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने अपने हाथों से लोगों को कनेक्शन जारी किए। कैंप का उद्घाटन खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने किया। मेरठ जोन के माछरा ब्लॉक में लगे मेगा कैंप का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने किया। नंगला शेखू में लगे कैंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने किया। एमडी ने बताया कि कनेक्शन निर्र्गत करने में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खास बात
पीवीवीएनएल के 14 जनपदों में लगाए गए थे मेगा कैंप