{"_id":"5a36d2464f1c1b97678c23a4","slug":"171513542214-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना रोड सैनी गांव में हादसा, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना रोड सैनी गांव में हादसा, एक की मौत, एक घायल
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन ने युवक को कुचला
गंगानगर। मवाना रोड स्थित सैनी पेपर मिल के सामने एक वाहन ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बनी रही।
इंचौली गांव में शम्सुद्दीन पुलिस थाने के पीछे परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक उनका छोटा बेटा फैजान (19) गांव में ही काम करता था। रविवार शाम वह बाइक से पड़ोसी शिवकुमार उर्फ कल्लू (18) पुत्र कैलाश के साथ मेरठ की तरफ जा रहा था। सैनी पुल के नजदीक किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह वाहन फैजान को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवकुमार घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। लोगों के मुताबिक करीब बीस मिनट तक फैजान का शव सड़क पर पड़ा है। ऐसे में सड़क पर काफी लंबा जाम भी लग गया। सूचना के काफी बाद देरी से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं यातायात सुचारू किया। फैजान के परिजनों के मुताबिक करीब छह माह पूर्व शम्सुद्दीन के बड़े बेटे का दिल्ली स्थित मेट्रो स्टेशन पर शव पड़ा मिला था। जिसमें पुलिस जांच कर रही है। वहीं अब दूसरे बेटे की दुर्घटना में मौत हो गई। उधर, शिवकुमार गांव में ही मूर्ति बनाने का काम करता है।
यहां होते हैं सबसे ज्यादा हादसे
मेरठ पौड़ी हाईवे पर 18 किमी के रास्ते पर अक्सर दुर्घटनाएं होती है। इनमें डेयरी फार्म से भगत लाइन तक, जेपी कॉलेज से सलारपुर गांव के बीच, बहचौला फार्म हाउस से सैनी पुल, सैनी गांव से आगे पेट्रोल पंप के सामने, इंचौली से आगे मसूरी भट्ठे व धर्म कांटे के पास, बना गांव के सामने, नंगली ईशा गांव के बीच, छोटा मवाना पुलिस चौकी के पास सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
विज्ञापन
खास बात
मवाना रोड पर बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, दूसरा युवक गंभीर