{"_id":"5a1dc8cd4f1c1b97678be877","slug":"171511901389-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी के विरोध में स्पोटर्स मार्कट रही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी के विरोध में स्पोटर्स मार्कट रही बंद
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापेमारी के विरोध में बाजार बंद
मेरठ। सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ की ओर से छापेमारी के विरोध में मंगलवार को बाजार बंद रखा गया। सोमवार को एमआरएफ कंपनी के अधिकारियोें ने मार्केट के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। मंगलवार को बाजार बंद कर व्यापारियों ने आगे की रणनीति बनाई कि भविष्य में किसी प्रकार की छापेमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पोर्ट्स व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंघल ने बताया कि सोमवार को जिन प्रतिष्ठानोें पर छापेमारी हुई वहां सिर्फ बच्चों के बैट बनाये जाते थे। जब तक छापेमारी को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनती है। तब तक व्यापारी मामले में मंथन करते रहेंगे। व्यापारियों ने मामले मेें एफआईआर वापस करने की मांग भी की है। इस दौरान महामंत्री रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण बंसल, मंत्री आलोक रस्तोगी, इकबाल सिंह, मनोज भारद्वाज, जगदीश कुमार, अजीत शर्मा मौजूद रहे।