{"_id":"59bd99b34f1c1b38688b4e91","slug":"171505597875-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड वाईड टैलेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड वाईड टैलेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह
मेरठ। नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के मैदान पर वर्ल्ड वाइड टैलेंट द्वारा कराया जा रहे ट्रायल में खिलाड़ियों का उत्साह दिखा। वर्ल्ड वाइड टैलेंट के चेयरमैन विशाल उप्पल ने बताया कि ट्रायल में सहारनपुर, खुर्जा, मोदीनगर, हापुड़ से आए खिलाड़ियों ने क्रिकेट का ट्रायल दिया। फाइनल ट्रायल ग्रेटर नोएडा में 4 से 7 अक्तूबर में कैंप लगाकर किया जाएगा। उसके बाद बाद ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की डैरेन लैमेन क्रिकेट एकेडमी एसोसिएशन के फाइनल ट्रायल में चयन होने वाले खिलाड़ियों की जानकारी 21 सितंबर को दी जाएगी।
दिव्यांग खेल जागरूक अभियान चलेगा
मेरठ। दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा विक्टोरिया पार्क में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। कोच गौरव त्यागी ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा दिव्यांग खेल जागरूक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों को खेल के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे वह भी सामान्य बच्चों की तरह खेल का लुत्फ उठा सके। प्रेसवार्ता के दौरान अमित नागर, अमित शर्मा, सुनील कनौजिया, सुनील शर्मा, शबी जेहरा, पुनीत मुल्तानी आदि मौजूद रहे।