फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कुलविंदर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ

कुलविंदर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ

Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
कुलविंदर सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ
मेरठ। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह को सोमवार को जिलाधिकारी समीर वर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान कुलविंदर सिंह ने कहा कि वह अपने युवा जोश और पुराने सदस्यों के अनुभव का समावेश करते हुए जिला पंचायत के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि देश और प्रदेश के संपूर्ण विकास का सपना तभी साकार होगा, जब केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। इसलिए कुलविंदर सिंह सभी पंचायत प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय के साथ इस काम को पूरा करें। जिलाधिकारी ने भी पंचायत प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरे मनोभाव से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद बिजनौर कुंवर भारतेंदु सिंह, एसएसपी मंजिल सैनी, सीडीओ आर्यका अखोरी, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सत्यवीर त्यागी, दिनेश खटीक, डॉ. सोमेंद्र तोमर, जितेंद्र सतवई, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, गाजियाबाद के महापौर आशु वर्मा, एमएमए जिपं. शिशुपाल शर्मा, डीपीआरओ आलोक शर्मा, पूर्व जिपं. अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, पूर्व प्रमुख सरजीत सिंह नवल, पउप्र पंचायत प्रकोष्ठ प्रभारी विमल शर्मा, अजीत चौधरी, हरवीर सिंह पाल, संदीप प्रधान, हरीश चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कोई कसर नहीं छोड़ूंगा’
शपथ ग्रहण के बाद कुलविंदर सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ पंचायत सदस्यों और जनता ने उन्हें चुना है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को पारदर्शिता और ईमानदारी से पूरा किया जाएगा।
मात्र 11 सदस्य ही रहे मौजूद
जिला पंचायत बोर्ड में कुल 34 निर्वाचित सदस्य हैं। लेकिन कुलविंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 11 सदस्यों की मौजूदगी चर्चा में रही। इनमें डा. मीनाक्षी भराला, डॉ. मनोज अधाना, सुबोध गुर्जर, मुन्ना गिरी, हेमा, मुकेश चरला, अनिता, विनोद लालपुर, जितेंद्र कुमार, बबीता टेहरकी और कृष्णा देवी मौजूद रहे।
भावुक हुए कुलविंदर
समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया, जब शपथ लेने के बाद कुलविंदर ने मंच पर मौजूद पिता मुखिया गुर्जर के पैर छुए तो मुखिया गुर्जर ने कुलविंदर सिंह को गले लगा लिया। इस दौरान पिता-पुत्र की आंखें भर आयीं।
अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष
कुलविंदर सिंह जिला पंचायत बोर्ड के सबसे युवा निर्वाचित अध्यक्ष बने हैं। मात्र 24 वर्ष की आयु में ही उन्होंने अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किया है। वे जिला पंचायत के 22वें निर्वाचित अध्यक्ष हैं, जबकि बोर्ड में प्रशासक सहित 43वें जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

समर्थकों के कारण रही अव्यवस्था
शपथ ग्रहण समारोह में भारी अव्यवस्था रही। भीड़ के कारण विकास भवन परिसर छोटा पड़ गया। वहीं भाजपाइयों के साथ ही कुलविंदर के युवा समर्थकों को नियंत्रित करना मुश्किल रहा। ऐसे में समारोह में जोश के बीच अव्यवस्था भी नजर आयी।
- डीएम ने दिलायी कुलविंदर सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed