Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक एक वोट के लिए मशक्कत, मतदान होगा आज

एक एक वोट के लिए मशक्कत, मतदान होगा आज

Mon, 21 Aug 2017 02:24 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
एक एक वोट के लिए मशक्कत, मतदान होगा आज
एक-एक वोट के लिए मशक्कत, मतदान होगा कल
विज्ञापन

मेरठ।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 22 अगस्त को मतदान होगा। वहीं दोनों गुट वर्चस्व की जंग में एक-एक वोट के लिए जूझ रहे हैं। दोनों ही गुटों के दावे जहां जीत के हैं तो अपने आंकड़े भी प्रस्तुत कर रहे हैं। प्रतिष्ठा के चुनाव की इस जंग में अप्रत्यक्ष रूप से मुकाबला भाजपा बनाम भाजपा ही नजर आ रहा है।
अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कुलविंदर सिंह और सपना हुड्डा प्रत्याशी हैं। कुलविंदर सिंह को भाजपा के स्थानीय नेताओं ने प्रत्याशी घोषित किया है। सिर्फ सरधना विधायक ठा. संगीत सोम ही कुलविंदर सिंह के विरोध में नजर आ रहे हैं। बाकी देहात के चारो विधायक और सांसद कुलविंदर सिंह को चुनाव लड़ा रहे हैं। जबकि सपना हुड्डा को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा विधायक ठा. संगीत सोम, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, भाजपा के मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना व अन्य कई भाजपा नेताओं का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 34 सदस्य चुनाव में मतदान करेंगे और जीत के लिए 18 का जादुई आंकड़ा छूना जरूरी है। लेकिन जिस तरह की समीकरण चुनाव में बन रहे हैं, उससे इस बार सभी 34 सदस्य वोट डालेंगे इसे लेकर संशय बना हुआ है। एक-दो सदस्य मतदान में भाग न लेने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जो स्थिति बन रही है, उसमें चुनाव पूरी तरह प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। कुलविंदर सिंह खेमा अपनी जीत का पूरी तरह दावा कर रहा है, तो सपना हुड्डा गुट भी जीत तय बता रहा है। फिर भी दोनों गुट रविवार तक भी एक-एक वोट के लिए मशक्कत करते नजर आते रहे।

खास बात
दोनों ही गुटों की प्रतिष्ठा का प्रश्न बना चुनाव, दोनों ही कर रहे जीत का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed