फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   171 applied to become bus conductors

Meerut News: बसों कंडक्टर बनने के लिए 171 ने किए आवेदन

Sat, 12 Apr 2025 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
171 applied to become bus conductors
मेरठ। उप्र सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने के लिए रोडवेज बसों में कंडक्टर की नौकरी देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर ऑनलाइन आवेदन लिए गए, साथ ही शुक्रवार को भैसाली डिपो में कैंप लगाकर भी आवेदन जमा किए गए। बस कंडक्टर बनने के लिए महिलाओं की लाइन लगी रही। सुबह से शाम तक कैंप में 104 महिलाओं ने आवेदन किए। 67 आवेदन ऑनलाइन आए हैं।
विज्ञापन

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश के बड़े बस डिपो की गाड़ियों पर महिला कंडक्टर रखने की योजना संचालित की है। मेरठ क्षेत्र में सोहराबगेट, भैंसाली, मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, व बड़ौत डिपो की गाड़ियों के लिए संविदा महिला कंडक्टर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 साल निर्धारित की है। साथ ही शैक्षिक योग्यता इंटर पास रखी गई है। केंद्र एवं राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थानों से सीसीसी कंप्यूटर कोर्स प्रमाण पत्र को भी अनिवार्य किया है। इसके साथ साथ एनसीसी, एनएसएस प्रमाण पत्र, स्काउट गाइड, संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति प्रमाण पत्रों का भी मेरिट में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

----
22 दिन ड्यूटी और 5000 किमी दूरी पर मिलेंगी तीन हजार
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 22 दिन ड्यूटी करके पांच हजार किमी दूरी तय करने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन के साथ-साथ पीएफ, रात्रि भत्ता एवं 7.50 लाख का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा। कंडक्टर भर्ती के लिए 171 महिलाओं ने आवेदन किए हैं। अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन भेजी जाएगी। - संदीप नायक, आरएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed