फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17 booked in case of harsh firing in Chadhat, one arrested

Meerut News: चढ़त में हर्ष फायरिंग के मामले में 17 पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
17 booked in case of harsh firing in Chadhat, one arrested
- मकान की बालकनी में खड़ी महिला के सिर में लगी थी गोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के विकासपुरी मोमीनाबाद में मंगलवार रात शादी समारोह में चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी मोहम्मद शाहजेब उर्फ मुन्नान निवासी इस्लामाबाद लिसाड़ी गेट को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में अपनी बालकनी में खड़े होकर चढ़त देख रही तब्बसुम नाम की महिला सिर में गोली लगने से घायल हो गई थी।
लिसाड़ी गेट के विकासपुरी मोमीनाबाद निवासी सगे भाई सलमान व आस मोहम्मद का मंगलवार शाम निकाह था। शादी समारोह लोहियानगर क्षेत्र के स्टार हैरिटेज बैंक्वेट हॉल में था। देर रात दोनों भाईयों की चढ़त हो रही थी। कॉलोनी की महिलाएं छतों और बालकनी में खड़े होकर चढ़त देख रही थी। चढ़त में शामिल दूल्हे के दोस्त अवैध हथियारों से लगातार फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक गोली अपनी बालकनी में खड़ी तब्बसुम के सिर को छूते हुए निकल गई थी। महिला को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर इस्लामाबाद निवासी शाहजेब उर्फ मुन्नान, कंजर वाला पुल निवासी शान उर्फ शाहरूख, बुनकर नगर निवासी सरताज उर्फ लाला, विकासपुरी मोमीनाबाद निवासी रिजवान उर्फ रिज्जू और नूर व 12 अज्ञात को चिह्नित किया। दरोगा नितिन कुमार की ओर से जानलेवा हमले, लोगों की जान खतरे में डालने, जबरन रास्ता रोकने, दंगा भड़काने के प्रयास की धारा और 7 सीए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मोहम्मद शाहजेब उर्फ मुन्नान को कंजर वाला पुल से तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को तलाश में दबिश दी जा रही। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

---
आरोपियों ने राहगीरों पर भी की थी फायरिंग
चढ़त के दौरान आरोपियों ने थाने से महज 500 मीटर दूर काफी देर तक अराजकता की। ऐसा लग रहा था कि उन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। रास्ता रोककर आरोपियों ने आतिशबाजी के साथ अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कुछ राहगीरों ने रास्ता खोलने के लिए कहा तो आरोपियों ने उन पर भी फायरिंग की। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। काफी देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। थाने के पास हो रही अराजकता का पुलिस ने संज्ञान तक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हल्दी की रस्म में भी जमकर हुई थी फायरिंग
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रविवार को सलमान और आस मोहम्मद के घर में हल्दी की रस्म थी। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे चढ़त के दौरान आरोपियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए। उन्होंने अराजकता फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed