{"_id":"5cd09eb9bdec2207382f99b5","slug":"161557175993-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमए स्कूल के रिजल्ट को देखकर खुशी में झूमे छात्र छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमए स्कूल के रिजल्ट को देखकर खुशी में झूमे छात्र छात्राएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट देखकर स्कूल के छात्र खुशी से झूम उठे। साहिल तोमर ने 99 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने बताया कि कक्षा दस में 453 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, परिणाम शत प्रतिशत रहा। 105 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रा डौली 98.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। श्रुति, वंश प्रताप सिंह, ऋषि त्यागी 98.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। तनु, यशवंत अहलावत, श्रेया देयल के 97.2, रुद्राक्ष के 96.8, भूमि के 96.8, नंदनी विकल और अभिषेक कुमार ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विषयवार 54 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
मां के फोन पर चलाता हूं वाट्सएप
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी का टॉपर साहिल तोमर मोदीपुरम की एटूजेड कॉलोनी में रहते है। साहिल तोमर ने बताया कि वह 6 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। फेसबुक पर अकांउट तो है, लेकिन परीक्षा को बिल्कुल इस्तेमाल नहीं किया। वाट्सएप भी जरूरत पड़ने पर मां के फोन पर ही इस्तेमाल करते हैं। साहिल की मां राजेश तोमर बुलंदशहर में सरकारी शिक्षिका हैं, जबकि पिता सीनियर ऑडिटर हैं। साहिल इंजीनियर बनना चाहते हैं।
शार्दूल विहान के आए 58.8 प्रतिशत अंक
मोदीपुरम। अंतरराष्ट्रीय श्ूाटर शार्दूल विहान ने कक्षा दसवीं कक्षा में 58.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शार्दूल ने शूटिंग में व्यस्त रहते हुए भी पढ़ाई के लिए समय निकाला और अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण की। शार्दूल सुबह पांच बजे उठते थे, दिल्ली जाकर शूटिंग के लिए अभ्यास करते थे। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने शार्दूल को बधाई दी। शार्दूल ने बीते वर्ष जकार्ता में डबल ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। जिसके बाद शार्दूल को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने लक्ष्मण पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। शार्दूल विहान ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि वह अपने रिजल्ट से काफी खुश है। पढ़ाई के लिए बहुत कम समय मिला, प्रैक्टिस में ही ज्यादा समय लग रहा था। शार्दूल के पास होने पर उसके पिता दीपक विहान, दादा ओमपाल विहान, चाचा मनोज विहान मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, मां मंजू देवी ने मिठाई खिलाकर बधाई दी है।