{"_id":"5ca90ed5bdec223c99276176","slug":"161554583253-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे कक्षा आठ तक के सरकारी स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अप्रैल को जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में चलेंगी कक्षाएं
मेरठ। रविवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान कार्यक्रम होने के कारण कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी विद्यालय खोले जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, ऐसे सभी विद्यालय खुलेंगे। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। टोलियां बनाकर पल्स पोलियो अभियान पूरा किया जाएगा। साथ ही मिड-डे मील का भी वितरण किया जाएगा। सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश भेज दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आठ अप्रैल को भी शैक्षिक संस्थान खुले रहेंगे और उनमें शिक्षण कार्य होगा। पहले यह निर्देश दिए गए थे कि आठ अप्रैल को शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार 8 अप्रैल को सभी पब्लिक स्कूल खुलेंगे व कक्षाएं होंगी।