{"_id":"5c9e868dbdec22143a67f075","slug":"161553893005-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ के खिलाड़ी कॉर्टनी वॉल्श से सीखेंगे गेंदबाजी के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ के खिलाड़ी कॉर्टनी वॉल्श से सीखेंगे गेंदबाजी के गुर
विज्ञापन

मेरठ। कानपुर में एक अप्रैल से आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा। खास बात है कि वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कॉर्टनी वाल्स कैंप में खिलाड़ियों को गेंदबाजी के गुर सिखाएंगे।
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन सचिव युद्घवीर सिंह ने बताया अंडर-14 से लेकर रणजी खिलाड़ियों को कैंप में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। यूपी से लगातार निकल रही गेंदबाजी प्रतिभा को लेकर यह कैंप आयोजित किया गया है। इसमें उप्र से 22 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें नौ गेंदबाज मेरठ के हैं, जो कैंप में शामिल होंगे। मेरठ से शुभा आशीष, विशाल ठाकुर, योगेंद्र ढोला, प्रशांत चौधरी का कैंप में जाना कंफर्म हो गया। जबकि अन्य खिलाड़ियों के नाम अभी सामने नहीं आये हैं।
कैंप में कॉर्टनी वाल्स के अलावा भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज आरपी सिंह भी मौजूद रहेंगे। सचिव युद्घवीर सिंह ने बताया यूपीसीए लगातार खिलाड़ियों की प्रतिभा का चुनाव करने में अधिक सक्षम है। जिसके कारण यूपीसीए की विभिन्न वर्गों की टीमों ने बड़ी प्रतियोगिताओं पर कब्जा जमाया है। मेरठ के खिलाड़ियों के चयन के बाद एमडीसीए सचिव सुरेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव संजय रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल सहित अन्य सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है।