फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीसीएसयू की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू

सीसीएसयू की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू

Tue, 19 Feb 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू
सीसीएसयू की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू
विज्ञापन

- 21 फरवरी से होनी हैं यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं
- 3 लाख 81 हजार छात्र-छात्राएं दें रहे हैं परीक्षा
मेरठ।
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में 21 फरवरी से होने वाली मुख्य परीक्षाओं के लिए सोमवार से एडमिट कार्ड डाउनलोड होने शुरू हो गए हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ कॉलेजों के केंद्र बदले गए हैं। छह कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। नए केंद्रों की सूची अपलोड कर दी गई है।
सीसीएसयू से संबद्घ मेरठ और सहारनपुर मंडल में 66 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। पांच सौ से ज्यादा यूजी कोर्सोें के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। इनमें यूजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट, पीजी प्राइवेट में टोटल 392678 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 381605 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म जमा किए हैं। सोमवार से परीक्षा को प्रवेश पत्र डाउनलोड शुरू हो गए हैं। छात्राओं के छह कॉलेजों को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी में छापामारी टीमें का गठन किया जा रहा है। नकल रोकने के लिए कैंपस में एक कंट्रोल रूम बना दिया गया है। यहां से सभी कॉलेजों में लगाए गए सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। इसके लिए कई ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। कॉलेजों को सख्त निर्देश हैं कि किसी भी सूरत में नकल की शिकायत मिली तो पूरा सेंटर निरस्त करते हुए कॉलेज को हमेशा के लिए डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज कैंपस-कॉलेजों में अवकाश
मंगलवार को माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते कैंपस और सभी कॉलेज बंद रहेंगे। मौखिक परीक्षाएं स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed