{"_id":"5bd0dfcdbdec22696b238dd0","slug":"161540415437-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच नए मरीज मिले
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डेंगू के पांच नए मरीज मिले
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम की कोशिश कर रहा है, मगर पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पा रही है। बुधवार को पांच और मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें तीन मरीज मेरठ जिले के हैं और दो मरीज अमरोहा व मुजफ्फरनगर जिले के हैं।
मेरठ जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या 95 पहुंच चुकी है, जिनमें मेरठ के 66 और अन्य जिलों के 29 मरीज हैं। नए मरीजों में अनिल कुमार (34) निवासी मधुबन कालोनी, योगेंद्र सिंह (55) निवासी नई मोहनपुरी और शोभा (50) हैं। इनके अलावा शालू (29) निवासी मुजफ्फरनगर और उमर (14) निवासी अमरोहा हैं। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया विभाग द्वारा शहर और देहात में डेंगू पर नियंत्रण के लिए फॉगिंग कराई जा रही है।