{"_id":"5b7f23ae42c792463a2e4f3e","slug":"161535058862-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चला अभियान
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खाद्य अभिहित विभाग का मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा।
खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नई सड़क पर अभियान चलाते हुए तीन दुकानों से लाल मिर्च, बूंदी के लड्डू और चटनी के नमूने लिए। जबकि कंकरखेड़ा से चमचम, माधवपुरम से बालूशाही, शारदा रोड से पनीर, माधवपुरम से पाकीजा मिठाई, मिल्क केक, कंकरखेड़ा से ही अन्य दुकान से चमचम के नमूने लिये। मवाना में भैंस का दूध और बर्फी के दो अलग-अलग दुकानों से नमूने लिए। देहात क्षेत्र के गांव जई से गाय भैंस के मिश्रित दूध के दो अलग-अलग स्थानों से नमूने लिए। जानी से बेसन के लड्डू और बागपत रोड से बूंदी के लड्डू के नमूने लिये। परीक्षितगढ के ग्राम पूठी से गाय के दूध और ग्राम जई से भी गाय के दूध के सैंपल लिये। खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई तय की जाएगी।