{"_id":"5b5cd8084f1c1b19208b74da","slug":"161532811272-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की बारिश में हुआ 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन की बारिश में हुआ 50 करोड़ का व्यापार प्रभावित
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित
मेरठ। तीन दिन की बारिश ने व्यापार और व्यापारियों की भी कमर तोड़ दी। बारिश के कारण हुए दुकानों और गोदामों में हुए जलभराव से जहां व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ तो बाजार सूना रहने से करोड़ों का व्यापार भी प्रभावित हुआ।
बारिश ने पिछले दिन तीन में तमाम रिकार्ड तोड़ दिए। शहर में इस कदर जलभराव हुआ कि आबूलेन स्थित एक रेडीमेड गारमेंट के शोरूम में पानी भरने से लाखों का नुकसान हुआ। वहीं सदर क्षेत्र में बेसमेंट में बने एक स्टेशनरी के गोदाम में पानी भर जाने से करीब 40 लाख रुपये की स्टेशनरी खराब हो गयी। गोदाम मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस गोदाम में लगभग 50 लाख का माल भरा था, जो अब बहुत थोड़ा ही उपयोग लायक बचा है। इसके साथ ही बच्चा पार्क से बुढ़ाना गेट जाने वाले मार्ग पर विवाह समारोह के सामान की कई दुकानें है। इनमें भी पानी भरने से दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया। जबकि नवीन मंडी परिसर में भी जलभराव से खाद्यान्न और पशु चारा के थोक व्यापारियों के भरे हुए बोरे पानी में भीग गये। इनका भी लाखों का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर दुकानों और गोदामों के भीतर पानी भरने से करीब पांच करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान व्यापारी लगा रहे हैं।
वहीं दूसरी और 26 से 28 जुलाई दोपहर तक लगातार हुई बारिश से बाजार सूने रहे। ऐसे में बहुत कम लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने ही बाहर निकले। जिस कारण अन्य व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया। शहर के व्यापारियों की मानें तो लगभग 45 करोड़ का व्यापार बारिश के चलते प्रभावित हुआ है।