{"_id":"5b5b8fd34f1c1bde6d8b4e2a","slug":"161532727251-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी पूरी, आज ब्रीफ्रिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी पूरी, आज ब्रीफ्रिंग
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के लिए तैयारी पूरी, 22 जोन में बांटा जिला
- कांवड़ यात्रा के लिए प्रत्येक जोन में मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रहेंगे एडिशनल एसपी, सीओ
- दूसरे जिलों से भी फोर्स शहर में पहुंची
मेरठ। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले को 22 जोन 63 सेक्टर में बांटकर ड्यूटी लगाई गई है। पीएसी और पेरामिलिट्री समेत सात कंपनी फोर्स लगाई गई है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बाहर से आए अधिकारियों और फोर्स के साथ बीफ्रिंग करेंगे।
कांवड़ सेल के प्रभारी/ एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नौ एडिशनल एसपी, 20 सीओ, 55 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर, 135 दरोगा, 220 एचसीपी, 930 कांस्टेबल, 206 महिला पुलिसकर्मी, 150 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए 50 एचएचएमडी यंत्र, 18 फायर टैंकर, पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी, एक प्लाटून पानी के लिए गोताखोर अलग से लगाए गये हैं। एसपी सिटी ने बताया कि एक कंपनी पीएसी और आधा कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स रिजर्व में रहेगी। अभी तक एक कंपनी एटीएस मिली है, उसे शहर में मूवमेंट के लिए रखा गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि जैसे ही हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी तो थानों से फोर्स बढ़ा दी जाएगी। शहर में 14 और देहात में आठ जोन बनाए गये हैं। वहीं शहर में 31 और 32 सेक्टर बनाए गये हैं। जोन में एडिशनल एसपी और सीओ के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। एनएच-58, कांवड़ पटरी मार्ग और शहर में सीसी टीवी कैमरे का काम भी 30 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
जाम को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस का मंथन
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी ने बताया कि यातायात व्यवस्था के लिए बाहर से टीआई और टीएसआई मिल गये हैं। जैसे ही एनएच-58 से भारी वाहन बंद होंगे, उसके बाद बस अड्डे भी शहर से बाहर शिफ्ट कर दिए जायेंगे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जाम वाले 24 मुख्य स्थान चिन्हित किए गये हैं। इन स्थानों पर दिन और रात्रि के लिए ड्यूटी लगाई गई है।