फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सचिव समेत तीन लिपिकों पर भी गिरेगी गाज

सचिव समेत तीन लिपिकों पर भी गिरेगी गाज

Thu, 26 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सचिव समेत तीन लिपिकों पर भी गिरेगी गाज
मेरठ। गन्ना आपूर्ति प्रावधानों का उल्लंघन कर फर्जी तरीके से पर्ची निकालने के मामले में गन्ना समिति सचिव समेत तीन लिपिकों पर भी गाज गिरना तय है। गन्ना आयुक्त ने समिति सचिव समेत तीनों लिपिकों से दस दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

गन्ना आपूर्ति नीति के प्रावधानों में 20 फीसदी पर्ची समिति के कर्जदार किसानों को जारी की जाती हैं ताकि समिति अपना कर्जा किसानों से वसूल कर सकें। इस नियम का दुरुपयोग करते हुए मवाना गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद कुमार ने पुराना कर्जा न होते हुए भी अपने पुत्र श्रीकांत कुमार के नाम पर सात पर्ची जारी कराई थीं। वहीं गन्ना विकास परिषद चेयरमैन वेदराम ने भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समिति का पुराना कर्जा न होते हुए सात पर्ची अपने नाम पर और एक पर्ची अपने पुत्र रघुराज के नाम पर जारी कराई थी। विनोद कुमार और वेदराम को पद से हटाने की संस्तुति करते हुए गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने मंगलवार को दोनों से दस दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, बुधवार को समिति सचिव अनिल यादव के अलावा तीनों लिपिकों से दस दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed