{"_id":"5b1edccf4f1c1b614d8b5dc3","slug":"161528749263-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी में कैसे मनाएंगे ईद का त्यौहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी में कैसे मनाएंगे ईद का त्यौहार
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी के बीच मनेगी ईद
मेरठ। इस बार ईद का त्योहार भी गंदगी में मनेगा। कारण है कि शहर के कई वार्डों की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नगर निगम प्रशासन ने वार्डों में सफाई कर्मचारी तैनात तो कर दिए हैं, लेकिन वह काम पर नहीं पहुंच रहे हैं। जिसके कारण मुस्लिम क्षेत्रों में गंदगी पसरी हुई है।
सोमवार को नगर निगम वार्ड 55 की पार्षद असगरी ने नगर निगम अधिकारियों को पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया। पार्षद का कहना है कि एक माह पहले नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने वार्ड में 15 सफाई कर्मचारी तैनात किए थे। जिनमें से मात्र तीन सफाई कर्मी ही काम पर आ रहे हैं। जिसके कारण वार्ड के इत्तेफाकनगर, शौकत कालोनी, फतेहउल्लापुर, चमन कालोनी, नूर गार्डन आदि में गंदगी का बुरा हाल है। अनेक बार इस समस्या से निगम को अवगत कराया गया है। अगर सफाई नहीं की जाती है तो क्षेत्र की जनता आक्रोशित हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर निगम अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया तो वह जनता को साथ लेकर निगम में धरने पर बैठने को मजबूर होंगी।
खास बातें:
- वार्ड नंबर 55 में नहीं हो रही छह माह से सफाई
- नगरायुक्त ने वार्ड में भेजे 15 सफाई कर्मी, काम करते है सिर्फ तीन