फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बजिली गुल होने से परेशान हुए लोग

बजिली गुल होने से परेशान हुए लोग

Sun, 10 Jun 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बजिली गुल होने से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर बुनकरों के साथ सपाइयों ने ऊर्जा भवन घेरा
मेरठ। बुनकरों की बिजली समस्या को लेकर शनिवार को शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में बुनकरों ने जुलूस निकाला और ऊर्जा भवन घेरा। पीवीवीएनएल के एमडीए कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। विधायक ने विभाग के एक अधिकारी पर बुनकरों से अभद्रता करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। साथ ही शासनादेश के मुताबिक बुनकरों को बिजली और अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में बुनकर गोलाकुआं पर इकट्ठा हुए। यहां से शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में जुलूस का धारण करके पैदल ऊर्जा भवन की तरफ रुख किया। सभी बुनकर हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिनमें भ्रष्टाचार बंद करो, बुनकरों का उत्पीड़न बंद करो आदि नारे लिखे थे। सभी लोग केंद्र और राज्य सरकार सहित पीवीवीएनएल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा भवन पहुंचे। जहां शहर विधायक और सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के साथ बुनकरों का एक प्रतिनिधि मंडल पीवीवीएनएल के एमडी से मिले। शहर विधायक ने एमडी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बुनकरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शासनादेश में बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिया जाना है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। रफीक अंसारी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शहर बुनकरों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बुनकर व्यापारी समाज का उत्पीड़न बंद न किया तो सपा आंदोलन करेगी। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि बुनकरों की बिजली समस्या के साथ साथ ईद के बाद किसानों की बिजली समस्या को लेकर कमिश्नरी पर महापंचायत बुलायी जाएगी। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी व्यापारी, किसान, मजदूर सभी के साथ है।
विज्ञापन

एमडी आशुतोष निरंजन ने कहा कि किसी भी बुनकर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अभद्रता करने का अधिकार किसी को नहीं है। उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन में सभी बिंदुओं की जांच कराई जाएगी। सपा नेता विजय सिंह पाल, निरंजन, शाहिद, जुनैद, अकबर, साहिल, नदीम, इंतिखाब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना नोटिस दिए काट दिए कनेक्शन
बुनकरों का आरोप है कि पावर लूम के कनेक्शन बिना कारण बताओ और बिना नोटिस दिए काट दिए गए, जुर्माना भरने को कहा गया। जबकि नियम यह है कि अगर अतिरिक्त लोड चल रहा है तो विभाग द्वारा उसे नोटिस के माध्यम से सूचना दी जाए। बाद में तीन दिन बाद बिना कारण बताए लाइन जोड़ भी दी गई। इसकी विभागीय जांच होनी चाहिए। कुछ बुनकरों को 12 साल से विद्युत विभाग द्वारा कोई विद्युत बिल भी नहीं दिया गया है।

सरधना रोड बिजलीघर की फटी चिमनी, 16 घंटे से बिजली गुल
- चिमनी ठीक करने में जुटे अधिकारी, रविवार सुबह तक सुचारू होगी बिजली
- श्रद्धापुरी, नटेशपुरम, तुलसी आदि कालोनियों के हजारों लोग प्रभावित
कंकरखेड़ा। सरधना रोड बिजलीघर की चिमनी फटने के कारण 16 घंटे से बिजली गुल है। बिजली कटौती के चलते श्रद्धापुरी फेस-1, नटेशपुरम, तुलसी कालोनी, खिर्वा चौराहा बाईपास, जटौली, आदर्श नगर, संतविहार, ओमनगर, हरिनगर आदि विभिन्न कालोनी के लोगों का गर्मी में बुरा हाल रहा। अधिकारी जल्द बिजली को सुचारू करने की बात कह रहे है।
शनिवार सुबह चार बजे से गुल हुई बिजली देर रात आठ बजे तक भी नहीं आई। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। श्रद्धापुरी निवासी ठाकुर ओपी सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे लाइट चली गई थी। उसके बाद देर शाम तक भी नहीं आई। एसडीओ डीपी मिश्रा ने बताया कि सरधना रोड बिजलीघर में चिमनी फट गई है। जिसको रिपेयर किया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। वहीं दोपहिया रोड स्थित गोल्डन कलोनी में आवेदन करने के बाद भी लोगों को अभी तक कनेक्शन नहीं मिले हैं। जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

तूफान के बाद से नहीं सुधर ही बिजली आपूर्ति
- लोकल कट ने छुड़ाया हुआ है जनता को पसीना
मेरठ। शहर ही नहीं बल्कि देहात में भी एक सप्ताह पहले आए तूफान के बाद से बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो रही है। लगातार हो रहे बिजली कट से लोग परेशान है। बिजली अधिकारी इसको लोकल फाल्ट का कारण बता रहे हैं।

एक सप्ताह पहले तुफान में 150 खंभे टूट गए थे। वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बिजली विभाग ने बिजली सुचारू कर दी थी। लेकिन लोगों को सही रूप से अभी तक बिजली नहीं मिल रही है। शनिवार को भी बिजली कट का बुरा हाल रहा। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा का कहना है कि ट्रांसमिशन से बिजली की कोई दिक्कत नहीं है। जो भी बिजली कट हो रही है वह लोकल फाल्ट के कारण है। शहर में खम्भों पर दो दो बिजली घर की लाइनें डाली गयी हैं। फाल्ट होने पर तार ठीक करने में समय लगता है।


खास बातें:
- बिजली कनेक्शन काटने और फ्लैट रेट से अधिक पर बिजली देने का आरोप
- सपाइयों ने ईद के बाद बिजली अधिकारियों के खिलाफ किसानों की महापंचायत बुलाने का किया एलान
- जुलूस का रूप धारण करके ऊर्जा भवन पहुंचे बुनकर




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed