{"_id":"5acfca424f1c1b1d3d8b4d65","slug":"161523567170-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे कोई बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे कोई बच्चा
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी बच्चों को मिले शिक्षा का अधिकार: डीएम
मेरठ। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि हमें बेहतर कल के निर्माण के लिए अपने वर्तमान को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है। इसलिए कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान के दौरान कोई भी बच्चा नामांकन से छूट न पाए।
बचत भवन में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ब्लाकों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जागरुकता रैली निकाले। छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, स्कूल बैग, जूता-मौजा, स्वेटर व मध्यान्ह भोजन आदि के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी समय से पूर्ण कर लें। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
बीएसए सतेंद्र कुमार ने स्कूल चलो अभियान के तहत ब्लाकों में होने वाली रैलियों के कार्यक्रम की जानकारी दी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी, एडीएम वित्त आनंद कुमार, नगर आयुक्त मनोज चौहान, डीपीआरओ आलोक शर्मा, नगर शिक्षा अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी व विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खास बातें:
नए सत्र की तैयारियों पर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश