फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का गन्ना भवन पर धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का गन्ना भवन पर धरना

Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों का गन्ना भवन पर धरना
सपाइयों ने गन्ना भवन पर दिया धरना
विज्ञापन

मेरठ। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को सपाइयों ने गन्ना भवन पर धरना दिया। आसपास से आए किसान और पार्टी कार्यकर्ताओं के भोजन के लिए धरना स्थल पर ही कढ़ाई चढ़ाई गई। शाम को धरना स्थल पर पहुंचे उप गन्ना आयुक्त ने सपाइयोें का ज्ञापन लिया साथ ही उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। जिस आश्वासन पर सपाइयों ने धरना खत्म कर दिया।

सपा के पूर्व प्रदेश छात्र सभा अध्यक्ष अतुल प्रधान और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना भवन पर धरना शुरू किया। धरने में पहुंचे पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गन्ना किसान परेशान है। अतुल प्रधान ने कहा कि गन्ना किसान को मिल की पर्ची नहीं मिल रही है। परविंदर ईशु ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब सभी का सम्मान सपा में है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के हित में विभिन्न योजनाएं चलायी थी। जो अब पूरी तरह बंद होती नजर आ रही हैं। संगीता राहुल, सम्राट मलिक, गुड्डू चौधरी, राजदीप विकल, अमित सिवाच, नजर अंसारी, जिला पंचायत सदस्य शफीक, उपेंद्र सिंह आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन



खास बातें
धरना स्थल पर ही तले गए पकवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed