{"_id":"5a907eb44f1c1b8e238ba6fc","slug":"161519419060-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रोदय मैदान बना लोगों के बीच दर्शनीय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रोदय मैदान बना लोगों के बीच दर्शनीय स्थल
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रोदय मैदान बना शहर का दर्शनीय स्थल
मेरठ।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का सबसे बड़ा स्वयं सेवक समागम शहर के लोगों के बीच कोतूहल का विषय बन गया है। इस राष्ट्रोदय स्थल पर लोग परिवार सहित मंच और मैदान को न केवल देखने पहुंच रहे हैं, बल्कि सेल्फी और फोटो भी खिंचा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से शुक्रवार शाम से आम लोगों का प्रवेश राष्ट्रोदय स्थल के भीतर प्रतिबंधित कर दिया गया है।
25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय कार्यक्रम के लिए 35 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है, लेकिन इसका बैक ग्राउंड 92 फीट से ज्यादा ऊंचा है। इस मंच के आगे बना चार विशाल घोड़ों वाला रथ और मंच के पीछे सूर्योदय की आकृति का बैक ग्राउंड अलग ही छठा बिखेर रहा है। दिन भर राष्ट्रोदय स्थल पर मेले जैसी स्थिति रहती है।
पास से दिया जा रहा था प्रवेश
राष्ट्रोदय स्थल पर अब प्रवेश को लेकर सख्ती कर दी गई है। सभी पांच प्रमुख प्रवेश द्वार सील कर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सिर्फ एक द्वार से ही प्रवेश दिया जा रहा है। लेकिन यहां पर भी पास दिखाना पड़ता है। बुधवार से शुरू हुई इस पास व्यवस्था पर अगर नजर डालें तो शुक्रवार दोपहर तक 10 हजार से ज्यादा बाहरी लोग इस राष्ट्रोदय स्थल पर घूमकर जा चुके हैं।
विज्ञापन
मंच पर चढ़ना प्रतिबंधित
राष्ट्रोदय स्थल के मंच पर चढ़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सिर्फ मजदूर और व्यवस्था में लगे संघ के स्वयं सेवक ही मंच पर जा सकते हैं। लेकिन मंच के पचास मीटर से आगे तक जाने की स्वीकृति दी गई है। ऐसे में लोग मंच के सामने जाकर सेल्फी ले रहे हैं।
मंच सुरक्षा घेरे में बंद हुआ प्रवेश
शुक्रवार दोपहर बाद मंच को सरकारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वायड दस्ते ने मंच सहित पूरे मैदान परिसर की चप्पे पर छानबीन की और उसके बाद मंच परिसर अपने घेरे में ले लिया। अब इस क्षेत्र में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। संघ परिवार से भी चिह्नित लोग ही इस सुरक्षा घेरे के भीतर जा सकते हैं।