{"_id":"5a906fbc4f1c1bff388b9d6b","slug":"161519415228-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधन बैंक के हर खातेदार को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधन बैंक के हर खातेदार को मिलेगा लाभ
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर मार्ग स्थित मोड़ पर बंधन बैंक शाखा का शुभारंभ विधायक योगेश धामा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा बैंक कर्मचारी खातेदार से बेहतर से बेहतर व्यवहार कर बैंक सुविधाएं दें। । बैंक प्रबंधक मुदित रस्तोगी ने बताया कि बंधन बैंक समाज के सभी क्षेत्रों के लिए अति जन उपयोगी बैंकिंग सेवाएं दे रहा है। जमा राशि पर सर्वाधिक ब्याज दिया जा रहा है। मिनिमम बैलेंस का खर्च भी नहीं ले रहा है। बैंक गृह, व्यक्तिगत, व्यवसायिक ऋण की सुविधा दे रहा है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि भास्कर दत्त, डीसीओ सुशील कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, महेश आर्य, ज्ञानेंद्र कुमार, राधेश्याम शर्मा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र बंसल, सुधीर चौहान, जितेंद्र शर्मा, विनीत जैन, संतोष श्रीवास्तव, सीमांत शर्मा, अनुज शर्मा, सौरभ जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन