फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्य सचिव के सामने गूंजा मोहिउद्दीनपुर मिल का मामला

मुख्य सचिव के सामने गूंजा मोहिउद्दीनपुर मिल का मामला

Sat, 20 Jan 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव के सामने गूंजा मोहिउद्दीनपुर मिल का मामला
मेरठ। प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार के सामने 152 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के फेल होने का मामला भी गूंजा। रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान व जिलाध्यक्ष राहुल देव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मिल के पूरी क्षमता से पेराई नहीं करने और हजारों लीटर गन्ने का रस नाले में बहाए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

सांगवान ने कहा कि घटतौली और बकाया भुगतान नहीं होने से गन्ना और सही दाम नहीं मिलने से आलू किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। गन्ना इंडेंट और पर्ची वितरण में धांधली बरती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी घटतौली पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि मोहिउद्दीनपुर मिल की क्षमतावृद्धि में घोटाला हुआ है, इसकी जांच कराई जाए। एनुद्दीन शाह ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान में मनमानी कर रहे मिल प्रबंधकों को जेल भेजा जाए। इस दौरान 7 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया। मांगपत्र में मोहिउद्दीनपुर मिल में बरती गई अनियमितताओं की जांच कराने, गन्ना घटतौली रुकवाने, गन्ना पर्ची धांधली रोकने, गन्ना मूल्य भुगतान कराने, आलू किसानों को 1200 रुपये क्विंटल रेट देने व शीतगृहों में रखे आलू का किराया माफ कराने, प्राधिकरण से किसानों की अधिगृहीत जमीन का मुआवजा दिलाने आदि की मांग की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. मेराजुद़्दीन अहमद, पूर्व विधायक परवेज हलीम, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, योगेश फौजी, इंद्रपाल सिंह, जयराज एडवोकेट, अनीश कुरैशी, विनय मल्लापुर, सतेंद्र तोमर, संजीव पस्तरा, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास बात
रालोद प्रतिनिधिमंडल ने मिल समेत गन्ना भुगतान और आलू किसानों की दुर्दशा का मामला उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed