{"_id":"5a5d12634f1c1b61268b49ad","slug":"161516048995-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया के सम्मान में बनायी जाए सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलिया के सम्मान में बनायी जाए सड़क
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया के सम्मान में बनायी जाये सड़क
मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने कॉलेज की छात्रा आलिया खान के सम्मान में सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजे पत्र में दोनाें ने कहा है कि आलिया खान मेधावी छात्रा है और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित हो चुकी हैं।
कॉलेज प्रबंधक नरेश माहेश्वरी और प्रधानाचार्या दुर्गेश माहेश्वरी ने पत्र में कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में सड़क निर्माण कराने की घोषणा की है। उनके कॉलेज की छात्रा आलिया खान शहर के कोटला मोहल्ले की रहने वाली है और यहां की सड़क अत्यंत जर्जर है। आलिया खान को गीता के श्लोक बोलने की प्रतियोगिता में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ था। इसलिए इस प्रतिभाशाली छात्रा के सम्मान में कोटला की सड़क का निर्माण कराया जाए।