फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में भीषण जाम, बेपटरी व्यवस् था

शहर में भीषण जाम, बेपटरी व्यवस् था

Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
शहर में भीषण जाम, बेपटरी व्यवस्
था
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। बुधवार को भीषण जाम लगा रहा। न तो अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और न ही अवैध ई-रिक्शाओं और ऑटो पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, अभी तक सेटिंग से ट्रैफिक की ड्यूटी लगाए जाने का मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा था, तो अब भारी वाहनों को छोड़ने में भी सेटिंग का मामला पुलिस अफसरों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

कमिश्नरी और कलक्ट्रेट के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन करने के दौरान सुबह से ही कचहरी पुल, बाउंड्री रोड़, ईस्टर्न कचहरी रोड़, वेस्टर्न कचहरी रोड पर जाम लगा रहा। दोपहर को बाउंड्री रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक वाहन जाम में फंसे रहे। दिल्ली रोड़ पर भैसाली बस अड्डे के सामने, केसरगंज, रेलवे रोड़ चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड पर जाम रहा। घंटाघर, खैरनगर बाजार, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा भी जाम की चपेट में रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी भीषण जाम लगा रहा। शाम को फिर से दिल्ली रोड़ पर जाम रहा। रात में परतापुर तिराहा और एनएच-58 पर मोउद्दीनपुर के पास गन्ने से भरे वाहनों और ट्रकों की लाइनें लगीं तो हाईवे जाम हो गया। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास भी वाहनों की लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

किसके आदेश पर छोड़े गए भारी वाहन:
पिछले दो दिनों एक ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों को लालकुर्ती पैठ और जीरो माइल चौराहे के पास रोका था। ओवरलोड वाहनों की जानकारी मांगी गई तो ट्रक चालकों ने ट्रैफिक के एक अधिकारी का नाम लेकर फोन कराया। आखिर किसके आदेश पर भारी वाहनों को छोड़ा गया। बुधवार को मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। अभी तक ट्रैफिक की ड्यूटी लगाने में जांच बैठी तो अब भारी वाहनों को छोड़ने में भी सेटिंग शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच कराएंगे
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि भारी वाहनों को छोड़ने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी का नाम ट्रक चालकों ने बताकर ट्रैफिक पुलिस पर छोड़ने के लिए दबाव बनाया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। कहीं भी यदि लापरवाही मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें
दोपहर से लेकर शाम तक जाम से जूझता रहा, लगी वाहनों की कतारें
ट्रैफिक में सेटिंग से ड्यूटी के बाद भारी वाहनों को छोड़ने में भी सेटिंग का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed