फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पार्षद सूची पर कांग्रेस में घमासान, शबी खान को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष्ज्ञ बनाया

पार्षद सूची पर कांग्रेस में घमासान, शबी खान को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष्ज्ञ बनाया

Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
पार्षद सूची पर कांग्रेस में घमासान, शबी खान को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष्ज्ञ बनाया
मेरठ। कांग्रेस में पार्षद सूची जारी होते ही घमासान मच गया है। सुबह पार्टी कार्यालय में हुई गहमागहमी और पैसा लेकर टिकट देने के आरोप प्रत्यारोप के बाद शबी हसन को महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष की कमान सौंप दी है। शबी हसन भी महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के साथ निकाय चुनाव कराएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशी घोषित करने के बाद शनिवार को 56 पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। सूची जारी होते ही रविवार को पार्टी कार्यालय में टिकट की दौड़ में शामिल लोगों ने टिकट कटने पर हंगामा शुरू कर दिया और जिम्मेदार नेताओं पर पैसा लेकर टिकट बांटने के आरोप लगाए। मामला लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच गया। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रभारी महामंत्री सतीश अजमानी को मामला देखने को कहा। निकाय चुनाव से पहले ही पार्टी में गुटबाजी और फूट से हैरान आलाकमान ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे शबी खान को महानगर का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस संबंध में राजबब्बर का लेटर आने के बाद महानगर कार्यकारिणी में खलबली मच गई। दोनों ओर से लखनऊ फोन करके अपने-अपने अधिकारों और पार्षद प्रत्याशियों के चयन के बारे में पूछा जाने लगा। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने बताया कि निकाय चुनाव में सहयोग करने के लिए शबी खान की कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति हुई है। वे ही पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी करने के लिए अधीकृत हैं। देर शाम 16 पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई। शनिवार को 56 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन


ये है कांग्रेस के 16 पार्षद प्रत्याशी
वार्ड नंबर/प्रत्याशी
28 राकेश
88 आरजू
89 रुखसाना
90 फरहत
44 हिमांशु शर्मा
9 मंजु पाल
66 नूरजहां
77 मुमताज
83 आसिम
41 यूसुफ सैफी
21 कविता
35 ममता
12 दिगंबर जैन
16 प्रीति शर्मा
17 हरवीर सिंह
46 सरिता सिंह
खास खबर
दिकट कटने पर हुआ हंगामा, पार्षद प्रत्याशी चयन में लगा पैसा लेने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed