फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लश्कारा महिला क्लब ने की माता की चौकी

लश्कारा महिला क्लब ने की माता की चौकी

Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
लश्कारा महिला क्लब ने की माता की चौकी
लश्कारा महिला क्लब ने की माता की चौकी
विज्ञापन

मेरठ। लश्कारा महिला क्लब की सदस्याओं ने रविवार को माता की चौकी का आयोजन किया। सदस्याएं लाल रंग के परंपरागत परिधान में सजकर आईं। आबूलेन भगवान पैलेस में माता की चौकी हुई। बाहर से आए कलाकारों ने माता की सुंदर भेंट गाई। सदस्याओं ने नृत्य किया और माता का पूजन किया। अंत में सभी ने प्रसाद का आनंद लिया। नेहा, गुड़िया, शीतल, संध्या गर्ग, गीता सचदेवा ने सहयोग दिया।



लायंस क्लब मेरठ शिवम की पारिवारिक सभा
मेरठ। लायंस क्लब मेरठ शिवम की पारिवारिक सभा रविवार को आईएमए हॉल में हुई। नवरात्र उत्सव के रूप में सभा का आयोजन हुआ। शुभारंभ क्लब अध्यक्ष संजीव बत्रा ने किया। सचिव पवन गोयल ने सदस्यों को नवरात्र महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने गरबा खेला। माता के भजनों का आनंद लिया। महिला सदस्याओं व बच्चों ने नृत्य किया। काली मां की नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। नाटिका में रीना सिंघल, कामना गुप्ता, बबीता, कृष्ण, सारिका, मीरा, रीना गुप्ता, रीतू व विनीता ने भाग लिया। शालू प्रताप, कनिका व शालू बत्रा का नृत्य सभी को लुभाया। करवाचौथ के गीत पर अनुपमा गुप्ता व श्वेता मित्तल ने नृत्य किया। सदस्यों ने कपल तंबोला भी खेला। स्वीटी जैन, नीलिमा, शीतल, राजेश सिंघल, संजीव, करुणेश, विकास, आकाश, भारत भूषण गुप्ता, सुशील, विशाल आदि ने सहयोग दिया। संचालन ट्रेेजरार विनीत सब्बरवाल, बबीता अग्रवाल, शिल्पा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed