{"_id":"599c9ca54f1c1b0a468b45eb","slug":"161503435941-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षा में एनसीआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षा में एनसीआरटी की किताबें
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर की परीक्षा में विषयों के एक-एक पेपर होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत 2018-19 के सत्र में 9वीं और 10वीं में भी सीबीएसई की तर्ज पर एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। इसकेअलावा 2019 में होने वाले इंटरमीडिएट की परीक्षा में सभी विषयों के एक-एक ही पेपर होंगे।
यह जानकारी पाठ्यक्रम समिति (गणित) के संयोजक और केके इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वीर बहादुर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोमवार को इलाहाबाद माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय में बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। हालांकि 2017-2018 के सत्र में सिलेबस और पेपरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले जुलाई में हुई मीटिंग में 11वीं और 12वीं में सीबीएसई की तर्ज पर एनसीईआरटी की किताबें चलाने का निर्णय लिया गया था। अभी तक इंटरमीडिएट में विषयों के दो-दो पेपर होते थे। बैठक में उनके अलावा अन्य जनपदों से पदाधिकारी आए थे।
खास बात
अगले सत्र में 9वीं और 10वीं में भी पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें