{"_id":"599753d94f1c1b62568b4578","slug":"161503089625-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष की जुबान पर ताला लगानी चा हती है सरकार : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष की जुबान पर ताला लगानी चा हती है सरकार : जयंत
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष की जुबान पर ताला लगाना चाहती है सरकार : जयंत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मोदीपुरम। रालोद नेता जयंत चौधरी का कहना है कि मेरठ में पीएचडी के छात्र ने सिस्टम के उत्पीड़न से परेशान होकर खुदकुशी की। बिजनौर में पुलिस कस्टडी में किसान की मौत हो गई। विपक्ष के नेता इसकी आवाज उठाएं तो केंद्र व प्रदेश सरकार उनकी जुबान पर ताला लगाना चाहती है।
कृषि विवि पहुंचे जयंत चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि किसान और उनके परिवार पर भाजपा सरकार में शोषण हो रहा है। बिजनौर में दरोगा सहजोर मलिक की हत्या हुई थी। सरकार ने पीड़ित परिवार की कोई आर्थिक मदद नहीं की। हत्या का खुलासा भी अधूरा है। विपक्ष इसकी आवाज उठाना चाहता है तो उनको गिरफ्तार कराया जा रहा है। वह मेरठ के बाद बिजनौर में भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे थे तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार के कुछ नुमाइंदे पूरा सिस्टम चल रह हैं। एक सवाल के जवाब में जयंत चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी भी गलत हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। गौरखपुर में इतनी बड़ी घटना हुई। उसके लिए भी सरकार अपनी चूक नहीं मान रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। सरकार ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। राहुल चौधरी के परिजनों को इंसाफ दिलाया जाएगा। रालोद इसकी लड़ाई लड़ेगा। जल्द ही राज्यपाल राम नाईक से एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा ओर कृषि विवि के कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेगा।
विज्ञापन
जयंत के पहुंचने से पहले ही थे कार्यकर्ता आक्रोशित
मेरठ। कृषि विवि में पहुंचने से पहले जयंत की गिरफ्तारी की अफवाह फैली थी। जिस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम और रेलवे ट्रैक पर बैठाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस जयंत को लेकर यूनिवर्सिटी में छात्र राहुल चौधरी की शोकसभा में पहुंची तो मामला शांत हो गया। बिजनौर जाने के नाम पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने की बात कही तो कार्यकर्ताओं फिर आक्रोशित हो गए।
खास बात
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने साधा केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना