{"_id":"599607fb4f1c1be5338b46cf","slug":"161503004667-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
मेरठ। कार्यकत्रियों की विभिन्न मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के आह्वान पर संगठन की महिलाओं ने कमिश्नरी चौराहे पर वादा निभाओ रैली निकाली। इसके बाद अपनी मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरी न करने पर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि शासन स्तर पर मांग पूरी नहीं करने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में रोष है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों से विभाग के अलावा अन्य किसी विभाग के कार्यों में न लगाया जाए। अधिकारियों द्वारा बुलाई जाने वाली बैठक में कार्यकत्रियों को यात्रा भत्ता दिया जाए। संगठन की शहर अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने कहा कि कार्यकत्रियों को 15000 रुपये प्रतिमाह एवं सहायिकाओं को 7500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाना चाहिए। इन मांगों को पूरा करने के लिए सीएम के नाम ज्ञापन भी जिला प्रशासन को दिया गया। शशी त्यागी, अर्चना, सरोज, पूनम, राजबाला, बलजीत कौर, रेशमा, अनुराधा, सुनीता, अनीता, सुमन आदि मौजूद रहीं।