{"_id":"5953f7634f1c1bcd738b482d","slug":"161498675043-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ घरानों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस: विनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ घरानों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस: विनय
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ घरानों की पार्टी बनकर रह गई कांग्रेस: विनय
मेरठ(ब्यूरो)। राहुल गांधी को पप्पू कहने के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी को पप्पू की संज्ञा दी। कहा कि पप्पू चापलूसों की मंडी से घिरे हैं। कांग्रेस कुछ राजनीतिक घरानों की पार्टी बनकर रह गयी है। पार्टी में कार्यकर्ता के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में कांग्रेस पार्टी का कार्यालय अपने लाखों रुपये से ठीक कराया। जिसका भुगतान पार्टी की तरफ से नहीं मिला है। 22 साल लगातार कांग्रेस की सेवा की। पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जिस प्रकार से पप्पू की चापलूस टीम कार्य कर रही है उससे साफ है कि पार्टी गरक में जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार पप्पू होने का सबूत दे रहे हैं। एक तरफ जब सभी राजनीतिक दलों के नेता राष्ट्रपति चुनाव में जुटे हैं, पप्पू इटली घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित प्रेम केवल दिखावा है। पूर्व में जब पार्टी सक्षम थी तो दलित नेता को राष्ट्रपति नहीं बनाया। अब पार्टी हाशिए पर है तो दलित बेटी को राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी ने अधिकतर जमीनी नेताओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि पप्पू की चापलूस मंडली के कारण कांग्रेस के जमीनी नेता एवं कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि अब वह पप्पू मुक्त भारत की लड़ाई लड़ेंगे।