{"_id":"60ea08518ebc3e9eae7e9cce","slug":"16-lack-fraud-in-sadar-bazar-meerut-news-mrt546786976","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट बेचने की आड़ में 16 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट बेचने की आड़ में 16 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट बेचने की आड़ में 16 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
मेरठ। सदर बाजार पुलिस ने फ्लैट बेचने की आड़ में चिकित्सक से 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थापरनगर निवासी डॉ. दिनेश मोहन गुप्ता ने वर्ष 2019 में ग्रेटर नोएडा निवासी राजेंद्र सिंह से फ्लैट का सौदा किया था। डॉ. दिनेश मोहन गुप्ता ने मार्च, 2019 से मई, 2019 के बीच क्रमश: छह लाख और सात लाख रुपये आरटीजीएस से और 2.5 लाख रुपये का चेक एकाउंट में भेजे थे। बाकी रुपये बैनामा होने के बाद देना तय हो गया। लेकिन कुछ दिन बाद ही राजेंद्र सिंह ने फोन बंद कर मकान बदल लिया।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने राजेंद्र सिंह व उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात सदर बाजार पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह को भैसाली बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ग्रेटर नोएडा से घर खाली कर गाजियाबाद के गोविंदपुरी में रह रहा था।