फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   159th rank in civil services of Tania and 227th rank of Ojasvi

तानिया की सिविल सर्विसेज में 159वीं और ओजस्वी की 227वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
159th rank in civil services of Tania and 227th rank of Ojasvi
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी तानिया सिंघल ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में ऑल इंडिया में 159वीं और बागपत रोड निवासी ओजस्वी राज ने 227वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। सफलता पर परिचित और रिश्तेदारों ने फोन कर बधाई दी। वहीं परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों युवाओं को दोस्तों ने आईएएस की तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के एल-471 निवासी तानिया सिंघल ने कक्षा एक से 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल शास्त्रीनगर से की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी रुड़की से मेकेनिकल में इंजीनियरिंग की। आईआईटी से बीटेक के बाद एक साल तक उन्होंने गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी की। यहां पर एक दोस्त के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। तानिया ने बताया कि तीन साल से वे लगातार परीक्षा दे रहीं थी। दो बार इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन मंजिल नहीं मिली। अबकी बार और मेहनत की तो सफलता मिल गई। तानिया के पिता मुकेश सिंघल उद्यमी हैं। माता रीना सिंघल गृहिणी हैं। एक बहन यशिका और भाई सत्यम हैं।
विज्ञापन

शादी के दो दिन बाद दिया इंटरव्यू
तानिया की शादी उत्तराखंड निवासी शशांक से इसी साल 26 फरवरी को हुई थी। शशांक भी आईआईटी इंजीनियर हैं। वे बंगलूरू में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे हैं। तानिया बताती हैं कि शादी की तारीख पक्की हुई तो इंटरव्यू की तारीख भी आ गई। 28 फरवरी को इंटरव्यू होना था। शादी की सारी तैयारी पूरी हो चुकी थीं, ऐसे में 26 को ही शादी हुई। 28 को इंटरव्यू दिया। तानिया का कहना है कि तैयारी पहले से अच्छी थी, इसलिए मुश्किल नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को चलाएंगी मुहिम
तानिया पर्यावरण को लेकर बेहद चिंतित हैं। वे अधिकतर कूड़े को खुद कंपोस्ट करती हैं। गीला-सूखा कचरा खुद अलग करती हैं। प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वे कहती हैं कि इसको लेकर हर व्यक्ति की सोच बदले तो देश की सूरत बदल सकती है। हर किसी को इसके लिए पहल करते हुए मुहिम चलानी चाहिए।

ओजस्वी की सिविल सर्विसेज में 227वीं रैंक
मेरठ। आईएएस बनने पर ओजस्वी के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके नाना रामकिशन वर्मा किठौर के विधायक रहे हैं। मामा जितेंद्र वर्मा भाजपा के नेता हैं। ओजस्वी की प्रारंभिक शिक्षा मेरठ में सेंट मेरीज स्कूल से हुई है। उनके पिता राज अवतार सिंह सिंचाई विभाग में इंजीनियर रहे हैं। मेरठ से उनका ट्रांसफर होने के बाद फिर वे रुड़की चले गए। ओजस्वी ने आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने भारतीय संसद की परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल की। वे वहां पर अधिशासी अधिकारी नियुक्त हुए। ओजस्वी बताते हैं कि सिविल सर्विसेज की तरफ उनका रुझान दोस्तों की वजह से आया। कई दोस्तों ने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी करो तो वे जुट गए। इससे पहले भी इंटरव्यू दिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दूसरी बार और मेहनत की तो सफलता मिल गई। उनका कहना है कि वे अपनी रैंक से संतुष्ट हैं। वे कहते हैं कि जिस क्षेत्र में भी वे जाएंगे, वहां पर कुछ अलग करना चाहते हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय माता नीतू सिंह, पिता राज अवतार सिंह और दोस्तों को देते हैं। ओजस्वी की सफलता पर उनके मामा भाजपा नेता जितेंद्र वर्मा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed