फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   157-hour mega-cleanup drive: Cleaning continued on Sunday as well.

157 घंटे के महासफाई अभियान : रविवार को भी हुई सफाई

Sun, 27 Sep 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
157-hour mega-cleanup drive: Cleaning continued on Sunday as well.
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से रविवार को भी कस्बे में व्यापक सफाई अभ
दो अक्तूबर तक होंगे स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम, एक अक्तूबर को विशेष श्रमदान की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका की ओर से रविवार को भी कस्बे में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर साफ-सफाई की और जमा कूड़े को हटाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की गई।
नगर पालिका की ओर से 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कस्बे के बाजारों, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य चिह्नित स्थानों पर विशेष सफाई कराई जा रही है। अभियान में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत आगामी दिनों में स्वच्छ मोहल्ला, स्वच्छ बाजार, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता, श्रमदान, पौधरोपण और सफाई मित्रों से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए भी जागरुक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से एक अक्तूबर को विशेष श्रमदान अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य नगर को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों को भी सफाई और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed