{"_id":"5d167ad18ebc3e3cb94f7e14","slug":"156175430112-meerut-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटे जाम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटे जाम रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच सड़क पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटे जाम रहा
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर पर शुक्रवार को एक ट्रक खराब हो गया, जिसके चलते मार्ग पर करीब दो घंटे भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन सवारों को भीषण गर्मी से बुरा हाल हो गया। पुलिस ने किसी तरह ट्रक सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर की ओर से एक ट्रक बहसूमा की ओर से मवाना आ रहा था। मध्य गंगनहर की पटरी के पास ट्रक खराब हो गया। बीचों बीच ट्रक खराब होने से दोनों ओर से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी में वाहन सवार लोगों का बुरा हाल हो गया। लोग पानी की तलाश में भी इधर-उधर घूमते रहे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह ट्रक को बीच सड़क से हटवाया। तब जाकर जाकर लोगों की जान में जान आई। इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि ट्रक को सड़क से हटवाकर किसी तरह साइड कराया तब जाम खुल सका।