{"_id":"5d167ace8ebc3e3c6c039725","slug":"15617542989-meerut-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की खून से सनी बाइक मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की खून से सनी बाइक मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक की खून से सनी बाइक मिली
सरधना। समसपुर सुरानी निवासी 28 वर्षीय युवक दो दिन पूर्व कंकरखेड़ा में ममेरी बहन के यहां गया था। रिश्तेदारी से वह वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। परिजनों को गांव के जंगल में ईंट भट्ठे के पास लापता युवक की खून से सनी बाइक मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
समसपुर सुरानी गांव निवासी 28 वर्षीय विकास उर्फ बिल्लू पुत्र गजेंद्र सिंह 26 जून को कंकरखेड़ा स्थित ममेरी बहन के यहा गया था। 27 जून को वह वापस घर के लिए निकल गया, पर देररात तक नहीं पहुंचा। जिसको लेकर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों के अनुसार दोपहर के समय जंगल में ईंट भट्ठे के पास कुछ लोगों ने खून से सनी बाइक देखी। जिस पर एक युवक ने बाइक पहचानते हुए विकास के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने विकास की आसपास तलाश की। पिता गजेंद्र ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं कार्यवाह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।