{"_id":"5d1678ea8ebc3e3ced106ed6","slug":"15617538142-meerut-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोर्ट्स कर्मचारियों ने ट्रक मालिकों को शोरूम में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मोर्ट्स कर्मचारियों ने ट्रक मालिकों को शोरूम में पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा मोर्ट्स कर्मचारियों ने ट्रक मालिकों को शोरूम में पीटा
दौराला। नेशनल हाईवे पर आईएचएम कॉलेज के सामने स्थित टाटा मोर्ट्स शोरूम के कर्मचारियों का मामूली बात पर ट्रक मालिकों और शोरूम कर्मचारियों में विवाद हो गया। इसमें कर्मचारियों ने ट्रक मालिक दोनों सगे भाइयों से मारपीट कर दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों का उपचार कराया और कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया।
मेरठ किठौर निवासी अब्दुल अनीस एवं उसके बड़ा भाई मोहम्मद ने बताया कि करीब डेढ़ महीना पहले 14 टायरा ट्रक दौराला कस्बे के सामने स्थित टाटा मोर्ट्स पर मरम्मत के लिए दिए था। आरोप है कि शोरूम अधिकारियों ने ट्रक को रिपेयर कर एक सप्ताह बाद लौटाने का आश्वासन दिया था। एक सप्ताह बाद मालिक ट्रक लेने शोरूम पहुंचे तो अधिकारियों ने सामान नहीं मिलने की बात कहते हुए उन्हें टरका दिया। ऐसे करते हुए डेढ महीना बीत गया। इससे उनका एक महीने में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दोनों भाई शुक्रवार को टाटा शोरूम पहुंचे और अधिकारियों से ट्रक के बारे में जानकारी की। इस पर अधिकारी और कर्मचारी गुस्सा हो गए। पीड़ित भाइयों ने विरोध करना चाहा तो कर्मचारी मोदीनगर के मेहडू गांव निवासी गौरव शर्मा स्टाफ के करीब एक दर्जन साथियों के साथ आया और ट्रक मालिकों से मारपीट कर दी। पीड़ित ने किसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ट्रक मालिक अब्दुल अनीस ने एक नामजद एवं 12 अज्ञात के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को हिरासत में ले रखा है। इनमें समझौते के प्रयास चल रहे हैं।